Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दन्या पुलिस ने 120 टिन लीसा के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार

Spread the love


अल्मोड़ा। जनपद में वन संपदा की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दन्या पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दन्या पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 120 टिन अवैध लीसा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वन संपदा की अवैध तस्करी पर सख्ती बरतने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा द्वारा जनपद के सभी थाना, चौकी और एसओजी प्रभारियों को पूर्व में ही दिए गए थे। इन निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण तथा थाना दन्या के थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में सोमवार को थाना गेट पर बैरियर लगाकर वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन संख्या यूके-01-सीए-1134 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में 120 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ, जिसके बाद चालक रमेश चंद्र आर्या(उम्र 40 वर्ष), पुत्र किशन चंद्र आर्या, निवासी काभड़ी पोस्ट दन्या, जनपद अल्मोड़ा को मौके पर गिरफ्तार कर थाने लाया गया। उसके विरुद्ध थाना दन्या में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और पिकअप वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की जानकारी भी जुटा रही है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चंद्र सिंह, कांस्टेबल जगत सिंह और कांस्टेबल दीवान सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *