Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में चार नए प्रोफेसरों नियुक्त

Spread the love


अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में स्थानांतरण के माध्यम से चार नए प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है। गुरुवार 19 जून तक नवागत प्रोफेसरों ने अपने-अपने विभागों में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नवीन रूप से नियुक्त प्रोफेसरों में डॉ. संजय गौड़ को फार्माकोलॉजी विभाग, डॉ. अनंत नारायण सिन्हा को फिजियोलॉजी विभाग, डॉ. नवीन थपलियाल को पैथोलॉजी विभाग और डॉ. भावना पंत को ईएनटी विभाग में प्रोफेसर के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, स्थानांतरण के क्रम में मेडिकल कॉलेज से डॉ. ए.के. सिंह (एनाटॉमी), डॉ. द्विवेदी (फिजियोलॉजी) और डॉ. बिनय कुमार (पैथोलॉजी) कार्यमुक्त हो गए हैं। फिलहाल एनाटॉमी विभाग में प्रोफेसर का पद रिक्त हो गया है, जिसकी पूर्ति शीघ्र किए जाने की अपेक्षा है। नई नियुक्तियों से कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाए रखने में सहायता मिलने की संभावना है।