Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अल्मोड़ा द्वारा इगास-बुढ़ी दिवाली का भव्य आयोजन

Spread the love

अल्मोड़ा, 1 नवम्बर।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अल्मोड़ा द्वारा संघ कार्यालय में पारंपरिक पर्व इगास-बुढ़ी दिवाली का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, मातृशक्ति, अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघचालक किशन गुरुरानी जी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पारंपरिक कुमाऊँनी गीतों के साथ हुआ।

मुख्य वक्ता प्रांत सेवा प्रमुख पवन जी ने कहा कि “यह पर्व हमारी सामाजिक पृष्ठभूमि से गहराई से जुड़ा है। जिस प्रकार हमारे पूर्वजों ने पहाड़ों से नहरें काटकर जीवन को समृद्ध बनाया, उसी भावना को हमें आगे बढ़ाना है। मां लक्ष्मी का निवास हमारे प्रत्येक घर में बना रहे और वे सभी को सुख, शांति, समृद्धि तथा ऐश्वर्य प्रदान करें — यही हमारी कामना है।”

इसके पश्चात चंद्रप्रकाश फुलोरिया ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “आज भले ही हमारे पास आधुनिक साधन-सुविधाएँ हैं, पर सच्ची समृद्धि विश्वास, परिश्रम और भक्ति में निहित है। लक्ष्मी-नारायण का चित्र हमें जीवन में संतुलन और सद्भाव का संदेश देता है।”

अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन में किशन गुरुरानी जी ने कहा कि “इगास जैसे लोक पर्व हमारी संस्कृति की जड़ों से हमें जोड़ते हैं। यह पर्व केवल दीपों का नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और अपनी परंपराओं को जीवंत रखने का उत्सव है।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी स्वयंसेवकों, मातृशक्ति, विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और आम जन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन पारंपरिक व्यंजनों के वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *