Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एलआर साह रोड पर शाम को लग रहा जाम

Spread the love



अल्मोड़ा। नगर के एलआर साह रोड पर आजकल सायंकाल में जाम लग रहा है। सायं साढ़े आठ बजे वन वे व्यवस्था समाप्त होने के बाद लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जाम से वाहन चालकों, पर्यटक एवं आम जनता सभी को दिक्कतें हो रही है। नगर की एलआर साह रोड पर रात के समय जाम लगना रोज की बात हो गई है। दिन भर यह मार्ग वन वे रहता है लेकिन रात आठ बजे बाद इस मार्ग पर दोनों तरफ से आवाजाही शुरू हो जाती है। दिन में एलआर साह रोड से चौपहिया वाहन नगर क्षेत्र में एनटीडी से प्रवेश कर सकते हैं और यह मार्ग चौपहिया वाहनों के लिए सुबह आठ से सायं साढ़े आठ बजे तक वन वे है। सायं साढ़े आठ बजे बाद जब यह मार्ग खुल जाता है तो यहाँ से एनटीडी को जाने वाले वाहनों की कतार लग जाती है। दूरी कम होने के चलते कई वाहन चालक वन वे समाप्त होने की प्रतीक्षा करते हैं और इसी मार्ग से जाना पसंद करते हैं। पर्यटक सीजन के चलते शहर में वाहनों का दबाव भी बढ़ा है। एलआर साह रोड संकरी है और किनारे पर दो पहिया वाहन भी पार्क किए हुए रहते हैं जिससे दोनों तरफ चौपहिया वाहन आ गए तो पास लेने को जगह नहीं मिल पाती और जाम लग जाता है। जाम लगने से राह चलने वाले राहगीर और आम जनता को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है यदि कभी आपात स्थिति हुई तो उसमें एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आने जाने की जगह नहीं मिली तो किसी भी प्रकार की हानि हो सकती है। पुलिस प्रशासन को इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए जिससे आने जाने वालों को दिक्कत न हो और समस्या का समाधान हो सके।