Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

विकासखण्ड धौलादेवी में मैथ्स विजार्ड एवं स्पैल जीनियस प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love


अल्मोड़ा। जनपद के विकासखण्ड धौलादेवी में शैक्षिक सत्र 2023-24 की मैथ्स विजार्ड एवं स्पैल जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। विकासखंड स्तर पर हुई प्रतियोगिता मे निम्न बच्चों द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में निहारिका गुरुरानी ने प्रथम, निखिल नेगी ने द्वितीय तथा स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में कमल सिंह नेगी ने प्रथम, दीपक सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष कक्षा 5 में अध्ययनरत बच्चों के लिए आयोजित की जाती है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त सभी बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी धौलादेवी पी एल टम्टा द्वारा पुरस्कृत किया गया व सभी बच्चों का उत्साह वर्धन भी किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में गणित विषय के प्रति रुचि बढ़ाना है, जिससे बच्चों में तर्क शक्ति का विकास हो सके। कार्यक्रम में हेम चन्द्र भट्ट, नवीन जोशी, दिनेश चन्द्र आर्या, खड़क सिंह, मनोज कुमार, राजेंद्र बिष्ट, दीक्षा पंत आदि शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *