Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ  की बैठक

Spread the love


अल्मोड़ा। दीपावली पर्व के दृष्टिगत में जनपद वासियों की सुरक्षा एवं सेहत के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक की। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने दीपावली पर्व के दौरान नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये है कि 108 एम्बुलेंस सेवा, चिकित्सालयों के आपातकालीन वार्ड, ट्रामा और बर्न यूनिट तथा ब्लैड बैंक सहित सभी आपतकालीन सेवाऐं 24 घन्टे तत्पर रखें। साथ ही दीपावली पर्व के दौरान आपातकालीन कवरेज के लिए चिकित्सालयों में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती एवं डयूटी रोस्टर तैयार कर लिया जाय। आग, सड़क दुर्घटना या किसी अन्य दुर्घटना की स्थिति में समय पर प्रतिक्रिया के लिए अग्निशमन, पुलिस और परिवहन विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये है कि जिला नियंत्रण कक्षों, 108 कमांड सेन्टर और स्वास्थ्य सुविधाओं के बीच संचार चैनलों का समुचित संचालन सुनिश्चित रखा जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने पटाखा बाजारों के संचालन के लिए भी संबंधितों को निर्देश दिए कि पटाखा बाजार नियमों के तहत ही लगाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि पटाखा बाजारों को निर्धारित स्थानों पर ही लगाया जाए। कहा कि इन बाजारों में अग्नि शमन और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे जाएं। किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित कार्यवाही की जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने फूड सेफ्टी अधिकारी के लिए भी निर्देश जारी किए कि खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की रैंडमली जांच की जाए जिससे जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो सके। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्र तिवारी, प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ सीपी भैंसोड़ा, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक जीडी जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, अग्निशमन अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *