Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सोमेश्वर पुलिस: 02 घंटों के भीतर लापता नाबालिग बालिका को किया बरामद

Spread the love


अल्मोड़ा।

सोमेश्वर पुलिस ने लापता नाबालिग को तहरीर मिलने के 02 घंटे के भीतर ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया। मंगलवार को सोमेश्वर निवासी एक महिला ने थाना सोमेश्वर में तहरीर दी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री सुबह घर से अस्पताल के लिए आई थी, जो अब तक घर वापस नही आई है। जिसकी उन्होंने काफी ढूढ़खोज कर ली है लेकिन कुछ पता नही चल पाया है। नाबालिग बालिका के गुमशुदगी के मामले में थाना सोमेश्वर में तत्काल एफआईआर पंजीकृत  की गई। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु के निर्देश पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद के समस्त थानों को गुमशुदा की तलाश हेतु सूचित किया गया तथा गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन कर थाना क्षेत्र के संभावित स्थानों पर ढूंढखोज की गई। थानाध्यक्ष सोमेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को एफआईआर पंजीकृत होने के 02 घण्टो के अंदर सितोली गांव के पास सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह, उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, अपर उपनिरीक्षक होशियार सिंह, कांस्टेबल वेद प्रकाश शामिल रहे।