Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

Nainital । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज कांग्रेस के कार्यालय का लाल कुआं में किया उद्घाटन

Spread the love

लाल कुआं, जफर अंसारी : उत्तराखंड विधानसभा 2022 के नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरी लाल कुआं विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता तथा जनता के बीच में भ्रमण प्रारंभ कर दिया है वहीं हरीश रावत को लेकर लाल कुआं वासियों में बहुत ही उत्साह दिखाई दिया। 

आज लाल कुआं शहर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के द्वारा कांग्रेश के कार्यालय का उद्घाटन किया गया उसके बाद हरीश रावत ने पूरे लाल कुआं शहर में पदयात्रा करते हुए लाल कुआं की जनता का अभिवादन स्वीकार किया। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मैं लाल कुआं में नया नहीं हूं जो यह सोचते हैं कि मैं नया हूं तो वह अपनी सोच बदलें क्योंकि लाल कुआं बासी मुझे से भलीभांति परिचित हैं लाल कुआं की छोटी या बड़ी सभी समस्याओं का निदान होगा जनता का विश्वास मिल रहा है, लाल कुआं विधानसभा के वासी  मेरा पूरा लाल कुआं का परिवार हैं निश्चय ही हम चुनाव में विजय हासिल करेंगे।