Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

ग्राम्य विकास की योजनाओं में अधिकारी अपेक्षित प्रगति लाएं: सीडीओ

Spread the love


अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में  मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक की गई। बैठक में नरेगा, एनआरएलएम, रीप, विधायक निधि, सांसद निधि, मुख्यमंत्री पलायन योजना एवं डीडीयूजीकेवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को समस्त योजनाओं में शत प्रतिशत प्रगति लाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम्य विकास की योजनाओं में अधिकारी अपेक्षित प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाए कि योजनाओं का पूरा लाभ ग्रामीणों को मिले। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के कार्यों में गुणवत्ता के साथ कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि योजनाओं में  प्राप्त धनराशि को जनहित में ही व्यय करें। जो धनराशि विभागों को प्राप्त हो गई है, उसका शतप्रतिशत व्यय सुनिश्चित करें। कहा कि लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। बैठक में जिला विकास अधिकारी एस के पंत एवं समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *