Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

त्योहारी सीजन में नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती

Spread the love


अल्मोड़ा। त्योहारी सीजन को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने जनपद पुलिस को नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी धारानौला प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा द्वारा देर रात क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फलसीमा निवासी विजय बिष्ट को नशे की हालत में आल्टो कार संख्या यूके 01 टीए 3379 चलाते हुए पकड़ा गया। उसे तत्काल गिरफ्तार कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। उसका वाहन सीज करते हुए 19 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया गया। इसी तरह मकेड़ी धारानौला निवासी मुकेश को बिना नंबर की बुलेट चलाते हुए शराब के नशे में पकड़ा गया। उसे भी गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया और 18 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया गया। एसएसपी ने कहा कि दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान सड़क सुरक्षा के लिए ऐसे चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *