Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

स्कूली छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

Spread the love

अल्मोड़ा। महिला कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों और आपातकालीन सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जानकी भंडारी के नेतृत्व में एडम्स स्कूल, जीवन धाम विवेकानंद और कूर्मांचल पब्लिक स्कूल की छात्राओं से संवाद किया गया। इस दौरान महिला कांस्टेबल तुलसी गोस्वामी और दीपा जोशी ने छात्राओं से स्कूल आते-जाते समय होने वाली छेड़छाड़, असुरक्षा अथवा अन्य परेशानियों के संबंध में जानकारी ली।

पुलिस टीम ने छात्राओं को डायल 112 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने और अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।