Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एनयूजे के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोक चंद्र भट्ट ने की गंभीर रूप से बीमार पत्रकार के इलाज की मांग

Spread the love

हरिद्वार

शासकीय मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार अमर सिंह गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहे हैं। ब्रेन हेमरेज के कारण वह विगत चार दिनों से जॉलीग्रांट अस्पताल में वेंटीलेटर बैड नंबर एम-1 पर भर्ती हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। एनयूजे के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोक चंद्र भट्ट ने महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड को ईमेल के माध्यम से पत्र प्रेषित कर अमर सिंह के इलाज हेतु पत्रकार कल्याण कोष से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि अमर सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिस कारण उनके समुचित उपचार में गंभीर बाधाएं आ रही हैं। त्रिलोक भट्ट ने पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को भी प्रेषित की है।