Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेश सिंह पाल को मिला भारत गौरव सम्मान

Spread the love


अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में कार्यरत वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेश सिंह पाल को कला और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भारतीय सम्मान परिषद, नीति आयोग भारत सरकार से संबद्ध संस्था द्वारा नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन में प्रदान किया गया। यह महासम्मेलन लुइसियाना विश्वविद्यालय, लाफायेट (संयुक्त राज्य अमेरिका) और भारतीय सम्मान परिषद, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। अल्मोड़ा निवासी डॉ. रमेश सिंह पाल, जो कृषि अनुसंधान के साथ-साथ आध्यात्मिक और साहित्यिक लेखन में भी सक्रिय हैं, को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखी गई उनकी पुस्तकों के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ। अब तक डॉ. पाल की पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें से कई को संसद पुस्तकालय, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और राज्य स्तरीय पुस्तकालयों में स्थान मिला है। उन्हें इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. पाल यूनेस्को समावेशी नीति प्रयोगशाला के लिए भारत के विशेषज्ञ के रूप में भी कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर नगर महापौर अजय वर्मा, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों सहित साहित्य जगत के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *