Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

धौलादेवी में शिक्षक सेमिनार सम्पन्न — नवाचारी शिक्षण गतिविधियों पर हुई चर्चा

Spread the love

धौलादेवी, 15 अक्टूबर 2025।


ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) सभागार धौलादेवी में आज शिक्षक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचारी शिक्षण कार्यों और गतिविधियों को अन्य शिक्षकों तक साझा कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना था।

कार्यक्रम का शुभारम्भ उप शिक्षा अधिकारी धौलादेवी दीक्षा बेलवाल एवं ब्लॉक समन्वयक दिनेश चंद्र आर्या द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सीआरसी समन्वयक हरीश चंद्र पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर सहयोगी संस्था अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की ब्लॉक समन्वयक निधि राणा एवं उनकी टीम के सदस्य मनीषा, श्रीराज, अदिति आदि उपस्थित रहे। उप शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों के नवाचारों की सराहना करते हुए उन्हें बच्चों के हित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सेमिनार में विकासखण्ड धौलादेवी के 15 प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए और सभी से आह्वान किया कि वे अपने विद्यालयों में रोल मॉडल शिक्षक के रूप में कार्य कर शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने में योगदान दें।