Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चिन्तोली में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो युवकों की मौत, दो घायल

Spread the love


अल्मोड़ा। देघाट थाना क्षेत्र के ग्राम चिन्तोली में रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ग्राम प्रहरी चन्दन सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना देघाट से पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दर्शन सिंह पुत्र छोदाण सिंह (24) और चन्दन सिंह पुत्र प्रेम सिंह (24) को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल गोपाल सिंह पुत्र गब्बर सिंह (24) और नरेन्द्र सिंह पुत्र दीवान सिंह (18) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *