Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में अग्रणी भूमिका निभाएगा: राज्यपाल

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने विधानसभा के विशेष सत्र में कहा कि 25 साल की विकास यात्रा उत्तराखंड की आर्थिक समृद्धि, सुशासन, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना निर्माण का स्वर्णिम दौर रहा है। राज्य ‘समृद्ध एवं सशक्त उत्तराखण्ड’ की दिशा में निरंतर अग्रसर है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में उत्तराखंड अग्रणी भूमिका निभाएगा। रजत जयंती पर उत्तराखंड में मौजूदगी पर उन्होंने राष्ट्रपति का विशेष आभार व्यक्त किया। कहा कि उनके सानिध्य और मार्गदर्शन से प्रदेशवासियों को नई प्रेरणा मिली है। उनका देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रति स्नेह और संवेदना गौरव का विषय है। राज्यपाल ने कहा कि यह सत्र उत्तराखण्ड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा।
आने वाले 25 सालों में उत्तराखंड को आध्यात्मिकता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, जैविक कृषि और हरित ऊर्जा के आदर्श राज्य के रूप में विकसित किया जाएगा। पलायन रोकने, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान देने और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में भी राज्य ठोस कदम उठा रहा है। जनप्रतिनिधि हर नागरिक की समृद्धि और सम्मान करें सुनिश्चित राज्यपाल ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे एकजुट होकर प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में समृद्धि और सम्मान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तराखण्ड का अर्थ केवल आर्थिक प्रगति नहीं, बल्कि समावेशी और चहुंमुखी विकास है, जहां प्रकृति और प्रगति दोनों साथ चलें। उन्होंने प्रदेश के लिए समृद्ध गांव, सशक्त युवा, सशक्त नारी और सुरक्षित पर्यावरण का मंत्र दिया।