Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

वरिष्ठ साहित्यकार एवं रंगकर्मी त्रिभुवन गिरि महाराज को विहान संस्था ने किया सम्मानित

Spread the love

अल्मोड़ा। विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा के रंगकर्मियों द्वारा नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं रंगकर्मी त्रिभुवन गिरी महाराज को 30 जून 2023 को उत्तराखंड सरकार द्वारा साहित्य क्षेत्र में गुमानी पंत सम्मान मिलने पर श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के मुख्य सभागार में त्रिभुवन गिरी महाराज का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी, वरिष्ठ साहित्यकार एवं युवा रंगकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी नरेश बिष्ट द्वारा त्रिभुवन गिरी महाराज के लिखे लोक नाटकों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया समय-समय पर युवा रंगकर्मियों को लेखन के क्षेत्र में महाराज द्वारा सहयोग प्राप्त होता रहता है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि त्रिभुवन गिरी महाराज द्वारा कई लोकगीत कई खंडकाव्य और कई लोक नाटकों की रचना की गई है, उत्तराखंड सरकार द्वारा त्रिभुवन गिरी महाराज को पुरस्कृत करना एक सराहनीय कदम है। साथ ही साहित्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे अन्य साहित्यकारों को भी उत्तराखंड सरकार द्वारा भविष्य में सम्मानित करे जाने की बात कही गई। कार्यक्रम में त्रिभुवन गिरी महाराज के जीवन से जुड़ी हुई बातें युवा रंगकर्मियों को बताई गई। नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं दिशा बाल रंग के संयोजक मनमोहन चौधरी ने बताया कि 30 वर्षों से दिशा बाल रंग कार्यशाला में बच्चों के लिए कई नाटकों एवं कई गीतों की रचना त्रिभुवन गिरी महाराज द्वारा की गई। महाराज ने साहित्य के साथ-साथ उत्तराखंड की कई फिल्मों के लिए भी लेखन का कार्य किया गया है। नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल ने महाराज से जुड़ी हुई कई साहित्य घटनाओं के बारे में युवा रंगकर्मियों को जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर के रंगकर्मी ममता वाणी, रोहित साह, संदीप सिंह नयाल, विजय चौहान, सौरभ चम्याल, अंजलि तिवारी, रिया तिवारी, सूरज वाणी, रोहन कुमार, पूजा बिष्ट, निशा मेहरा, प्रियंका बिष्ट, हेमंत वर्मा, विक्की चौहान आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विहान संस्था के सचिव देवेंद्र भट्ट द्वारा किया गया।